ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

ICC का बड़ा ऐलान! टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल, उपविजेता को मिलेंगे इतने पैसे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 18, 2024

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी की जिम्मेदारी यूएई को दी है. पहला मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इसी बीच आईसीसी ने एक बड़ा ऐलान किया है.

आईसीसी ने चैंपियन टीम और उपविजेता टीम को कितनी रकम मिलेगी इसकी घोषणा कर दी है. पहले की तुलना में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी हुई है.

ICC का बड़ा ऐलान!
आईसीसी ने खिताब जीतने वाली टीम को 2 लाख 34 हजार अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है. जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख 70 हजार डॉलर मिलेंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 6 लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली टीम को 31 हजार 154 रुपए डॉलर मिलेंगे।

आईसीसी ने पुरस्कार राशि बढ़ाई
आईसीसी ने पहले की तुलना में पुरस्कार राशि में 225 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा ऐलान किया गया है कि खिताब जीतने वाली टीम को पहले से 134 फीसदी ज्यादा पैसे दिए जाएंगे. उपविजेता टीम को भी पहले से 134 फीसदी ज्यादा पैसे मिलेंगे. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 221 फीसदी ज्यादा पैसे मिलेंगे. ग्रुप चरण में भाग लेने वाली टीम को 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.